आठ बच्चों की मां सास अपने दामाद के साथ फरार, गांव में हड़कंप

Agra: Mother-in-law, mother of eight children, absconds with her son-in-law, creating panic in the village

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ बच्चों की मां अपने पांच बच्चों के पिता दामाद के साथ फरार हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों और पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना एक पारिवारिक शादी के दौरान हुई। आरोपी दामाद ससुराल आया था। दोपहर में वह अपनी सास को मेहंदी तोड़ने के बहाने घर के पीछे खेत में ले गया। काफी देर तक दोनों के न लौटने पर परिजन खेत पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद हंगामा हो गया। भनक लगते ही दामाद सास को बाइक पर बैठाकर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 12 साल पहले भी सास-दामाद घर से भाग गए थे। तब परिवार ने दिल्ली की एक कंपनी से दोनों को ढूंढकर वापस लाया था और मामला दबा दिया गया था। इस परिवार के दो भाइयों की शादी दो बहनों से हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही बड़े दामाद और सास के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।महिला के पति ने फरह पुलिस स्टेशन में दामाद के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सास और दामाद लापता हैं। पुलिस ने तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की जांच की जा रही है।इस घटना से आठ बच्चों का पिता पति और पांच बच्चों की मां दामाद की पत्नी गहरे सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button