Azamgarh News: यक्ष ऐप से बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी फरार बंदी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
यक्ष ऐप से बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी फरार बंदी गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्त उदय पुत्र जसवंत दिसंबर 2025 में जिला चिकित्सालय से मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी न होने पर 1 मई 2026 को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
यक्ष ऐप व फेस रिकग्निशन तकनीक से मिले अलर्ट के आधार पर रौनापार पुलिस ने 3 मई 2026 की सुबह हैदराबाद बंधा चौराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे सहित पुलिस कर्मी शामिल रहे।



