Azamgarh News: फरार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा**

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

 

फरार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा**

न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, हाजिर न होने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की चेतावनी**

 

फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) की कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक धर्मराज यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शम्भू कुमार पुत्र टिंकू निवासी ग्राम गाठी थाना फूलपुर (वर्तमान पता ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़) के विरुद्ध नोटिस उसके निवास स्थान पर चस्पा किया गया।

 

उक्त कार्रवाई थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा थाना फूलपुर पुलिस के सहयोग से संपन्न की गई। नोटिस के माध्यम से अभियुक्त को निर्देशित किया गया है कि वह नियत समयावधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो। पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि अभियुक्त समय से न्यायालय में हाजिर नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button