Azamgarh News: सदर तहसील सभागार में स्व-गणना एवं जनगणना से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का किया गया आयोजन*

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय
*सदर तहसील सभागार में स्व-गणना एवं जनगणना से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का किया गया आयोजन*
जनपद आजमगढ़ की सदर तहसील सभागार में स्व-गणना एवं जनगणना से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी लेखपालों एवं तहसील से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून तक संचालित होगा, जबकि स्व-गणना का कार्य इसके 15 दिन पूर्व, अर्थात 7 मई से 21 मई तक संपादित किया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न सरकारी नीतियों का निर्माण किया जाता है तथा यह आगामी 10 वर्षों के विकास कार्यों की आधारशिला होती है।
कार्यशाला में उपस्थित उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे स्व-गणना एवं जनगणना कार्यों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं तन्मयता के साथ भाग लें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा सभी लेखपाल संबंध राजस्व ग्राम अधिकांश लोगों को स्व गड़ना करने में मदद करें ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी (सदर) द्वारा की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार सूर्य प्रकाश सरोज ,नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह,कानूनगो श्यामलाल गुप्ता सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।



