Azamgarh News: एसएसपी ऑफिस में जनगणना व स्व गणना विषयक बैठक सम्पन्न हुआ*

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

*एसएसपी ऑफिस में जनगणना व स्व गणना विषयक बैठक सम्पन्न हुआ*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय,आजमगढ़ में जनगणना व स्व गणना विषयक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार से मुलाकात कर आगामी जनगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

जिला जनगणना अधिकारी ने अवगत कराया कि जनगणना की प्रक्रिया 22 मई से प्रारंभ होकर 20 जून तक संचालित की जाएगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें पहली बार स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। उत्तर प्रदेश एवं जनपद आजमगढ़ में स्व-गणना कार्यक्रम 7 मई से 21 मई तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना जैसे व्यापक एवं महत्वपूर्ण कार्य में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पुलिस एक अनुशासित बल है, और इसके सहयोग के बिना जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराना संभव नहीं है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने जिला जनगणना अधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद का पुलिस बल जनगणना के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी 12 मई (मंगलवार) को अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे स्व-गणना कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, जिला जन गणना समन्वयक आकाश राय व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button