Azamgarh News: आजमगढ़ में 11.71 करोड़ की टैक्स चोरी, विश्वविद्यालय निर्माण से जुड़ी कंपनी पर कार्रवाई

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ में 11.71 करोड़ की टैक्स चोरी, विश्वविद्यालय निर्माण से जुड़ी कंपनी पर कार्रवाई

आजमगढ़: महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी पर 11.71 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। जीएसटी विभाग की जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया और निधि श्रीवास्तव के अनुसार, विश्वविद्यालय का निर्माण डायनका इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (अहमदाबाद) द्वारा कराया गया था। कंपनी ने वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश में कार्य करने के लिए पंजीकरण कराया और लगभग 108 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण का ठेका लिया।जांच के दौरान जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा में पाया गया कि कंपनी ने निर्माण कार्य तो किया, लेकिन देय टैक्स जमा नहीं किया। इस आधार पर 11.71 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया गया है।

विभाग ने कंपनी के निदेशक को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। बताया गया है कि कंपनी के निदेशक मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी हैं, जबकि कंपनी का पंजीकरण अहमदाबाद में कराया गया था। वर्तमान में कंपनी मेरठ और हाथरस सहित अन्य जिलों में पीडब्ल्यूडी के कार्य भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button