घोसी में रात 11:30 बजे दो बच्चे सड़क पर मिलेः डायल 112 पुलिस ने उन्हें सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया

घोसी।मऊ। घोसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात डायल 112 की टीम ने गस्त के दौरान दो भटके हुए नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया। ये बच्चे कारीसाथ चट्टी के पास रात करीब 11:30 बजे सड़क किनारे रोते हुए खड़े थे।पीआरवी 7955 पर तैनात हेड कांस्टेबल धरिन्द्र कुमार मधुकर, कांस्टेबल अंकुर उत्तम और चालक जय बहादुर ने बच्चों को रोता देख तुरंत वाहन रोका। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे अपनी मां के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे और लौटते समय रास्ता भटक गए।
पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर चल रहे एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में पूछताछ के दौरान बच्चों की पहचान हुई। वे कारीसाथ निवासी रुकमणि चौहान के पुत्र अंश चौहान (4 वर्ष) और अयनांश (3 वर्ष) थे।पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित उनकी मां रुकमणि चौहान को सौंप दिया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर मां ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी डायल 112 पुलिस की इस तत्परता और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button