Azamgarh News: हाईटेंशन खंभे पर चढ़ी 19 वर्षीय युवती को सुरक्षित उतारा गया,समझाइश और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

हाईटेंशन खंभे पर चढ़ी 19 वर्षीय युवती को सुरक्षित उतारा गया,समझाइश और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक बार फिर एक युवती की जान बचा ली गई। मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे बेलनाडीह क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (PRV) को सूचना दी।सूचना मिलते ही PRV और सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से समझाइश और बातचीत के जरिए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, इससे पहले 3 अप्रैल को भी युवती ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए अधिक मात्रा में दवाइयां लेने का वीडियो अपलोड किया था। मेटा कंपनी की ओर से अलर्ट मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों के सहयोग से उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के बाद उसकी जान बचाई गई थी।पुलिस की इस संवेदनशीलता और सक्रियता की स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूरे जिले में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button