विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्तदान

मेदिनीनगर। रेड क्रॉस सोसाइटी पलामू के तत्वावधान में लगाते ब्लड एकत्र करने का अभियान चलाया जा रहा है। पलामू के जरूरत मंद लोगों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो सके लिए सभी पदाधिकारी गण द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर पलामू रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। अस्पताल में मरीजों के बीच फल समेत अन्य सामग्री का वितरण करने के साथ साथ घड़ा पट्टी स्थित राजमती चिकित्सा सह अल्ट्रासाउंड केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर
हिस्सा लिया। संस्था के प्रधान लिपिक नवनीत कुमार ने रक्तदान कर शिविर को प्रारंभकिया। 11 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में पहुंचे युवाओं ने कहा कि जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित कई बच्चे हैं, जिन्हें नियमित रूप से खून की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में अगर लोग स्वेच्छा से रक्तदान करें तो कई जिंद. गियां बचाई जा सकती हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करती रहती है ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो। मौके पर उपाध्यक्ष आलोक पाठक, कोपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मुख्य परियोजना निदेशक गिरधारी गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य उदय शंकर दुबे, कमल जैन, कौशिक मालिक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button