आजमगढ़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला पकड़ा गया
पीड़िता को धमकी देने के मामले में जहानागंज पुलिस की त्वरित कार्यवाही, अभियुक्त भेजा गया न्यायालय

आजमगढ़:थाना जहानागंज क्षेत्रांतर्गत दिनांक 23.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त पंकज पुत्र प्रधान निवासी ग्राम नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उसके घर आने-जाने के दौरान कमरे में घुसकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। विरोध करने एवं घटना की जानकारी परिजनों तथा पुलिस को देने की बात कहने पर अभियुक्त द्वारा शादी करने का आश्वासन दिया गया, किन्तु बाद में अभियुक्त व उसके भाइयों द्वारा शादी से इन्कार करते हुए वादिनी एवं उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 68/2026 धारा 64/351(3) बीएनएस बनाम पंकज व अन्य पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10.05.2026 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र प्रधान निवासी ग्राम नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 05:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।



