Azamgarh news:सिधारी पुलिस की संवेदनशील पहल, महिला और पांच बच्चों को मिला फिर से आशियाना

Azamgarh News: Sensitive Initiative by Sidhari Police—Woman and Five Children Reunited with Their Home

आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए एक महिला और उसके पांच बच्चों को दोबारा उनके वैवाहिक आवास में सुरक्षित रूप से स्थापित कराया। वर्षों से लंबित पारिवारिक विवाद का समाधान पुलिस के लगातार प्रयास और समन्वय से संभव हो सका।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि पीड़ित महिला को न्याय और आवास दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन विभिन्न कारणों से मामला लंबित था।पुलिस ने सभी पक्षों से लगातार संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास किया। इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट एफटीसी (जूनियर डिवीजन) आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में उप निरीक्षक पूनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने महिला और उसके बच्चों को उनके घर में पुनः सुरक्षित रूप से आवासित कराया।कार्रवाई के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी गई तथा आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। पुलिस टीम में आरक्षी सत्यम श्रीवास्तव और आरक्षी विजय कुमार भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button