डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में इंटरहाउस स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन

Inter-House Spell Bee Competition Organized at Dedicated Premier School

Palamu News: पलामू जिला बार एसोसिएशन का बनेगा भव्य भवन, हुआ शिलान्यासविशेष संवाददाता
मेदिनीनगर (पलामू)। डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं अंग्रेजी भाषा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटरहाउस स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि विद्यालय की अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं दर्शक के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। पूरे विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रभारी प्राचार्या डॉ श्वेता कुमारी के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल की उप प्राचार्या श्रीमती नीलिमा मिश्रा, डेडीकेटेड सोसाइटी के सी ओ ओ श्री स्केल दास , एवं स्कूल के सभी शिक्षक , शिक्षाएं मौजूद रहे।।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पेल बी प्रतियोगिता केवल शब्दों की पहचान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास, उच्चारण क्षमता, स्मरण शक्ति तथा मंच प्रस्तुति कौशल को भी विकसित करती है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। प्राचार्या महोदया ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता का आयोजन छौ चरणों में किया गया। पहले चरण में प्रतिभागियों से विभिन्न स्तरों के शब्दों की स्पेलिंग पूछी गई, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 10 अंक निर्धारित थे तथा उत्तर देने के लिए 15 सेकंड की समय सीमा तय की गई थी। निर्धारित समय के भीतर सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास, तेज सोचने की क्षमता एवं अंग्रेजी शब्दों पर पकड़ देखने योग्य थी।
द्वितीय चरण का आयोजन और भी रोमांचक एवं चुनौतीपूर्ण रहा। इस ईजी राउंड में प्रतिभागियों को आसान शब्दों की स्पेलिंग पूछी गई, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी भाषा दक्षता का परिचय दिया।
तीसरा राउंड औसत राउंड रहा जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग सभी प्रश्नों का सही उत्तर दिया।
चौथा राउंड एडवांस्ड लेवल था जिसमें बच्चों से उच्च स्तरीय शब्दों के स्पेलिंग पूछे गए।।
पांचवां राउंड लिसनिंग चैलेंज राउंड रहा इसमें बच्चों ने काफी उत्सुकता दिखाई ।।
छठा राउंड सबसे रोमांचक एवं डिसाइडर राउंड रहा जोकि चैंपियन चैलेंज राउंड था जिसमें प्रत्येक बच्चे से एक उच्चस्तरीय सवाल किया गया।
सभी चरणों के अंकों को मिलाकर आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें पहला स्थान क्यूरी हाउस ने हासिल किया एवं दूसरा स्थान सीवी रमन हाउस में हासिल किया , तीसरा स्थान संयुक्त रूप से न्यूटन और आइंस्टीन हाउस हासिल ने किया।।
विजेता हाउस को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कक्षा तीन के छात्र आर्यन राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सवालों का जवाब दिया जिसके कारण उसे स्पेल बी मास्टर के रूप में चुना गया एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न हाउसों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली तथा विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दर्शक दीर्घा में बैठे अन्य विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प दोहराया, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक बेहतर मंच मिल सके। मंच का संचालन स्कूल के कोऑर्डिनेटर एवं सीसीए इंचार्ज मानव हरेंद्र नाथ ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button