Azamgarh News:थाना सिधारी पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद आजमगढ़

थाना जहानागंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

1. थाना सिधारी – मोबाइल छिनैती की घटना में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

दिनांक 08.11.2026 को रात्रि लगभग 21:00 बजे थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत सिधारी पेट्रोल पम्प से लगभग 200 मीटर पूरब दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा *वादिनी गुड़िया पुत्री टुनू राम निवासी ग्राम लेदिया, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर* का मोबाइल फोन छीनकर भाग जाने की घटना हुई थी। इस संबंध में वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 465/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

 

दिनांक 13.11.2026 को उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण 1. आयुष सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष तथा 2. आयुष पाण्डेय पुत्र पियूष पाण्डेय निवासी ग्राम पलिया सोफीगंज थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को बैठौली तिराहे से दौलतपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग 100 मीटर आगे से दिनांक 13.11.2026 को समय करीब 22:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात बताई गई।

 

*पंजीकृत अभियोगः* मु0अ0सं0 465/26 धारा 304(2)/317(2)/61(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः* उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में का0 अवधेश कुमार गुप्ता एवं का0 सन्नी सिंह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

 

*2. थाना जहानागंज – अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

दिनांक 14.11.2026 को उ0नि0 दिनेश कुमार पाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा चक्रपानपुर चौराहे के आसपास क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की चेकिंग तथा डाला छठ पूजा के दृष्टिगत पोखरों का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तरछा पुलिया के दक्षिण दिशा में स्थित अर्धनिर्मित मंदिर के पास से अभियुक्त आजाद यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी ग्राम वीरभद्रपुर, पोस्ट शेरपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को दिनांक 14.11.2026 को समय करीब 00:52 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 237/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः*

1. मु0अ0सं0 312/2024 धारा 382, 411, 506 भादवि, थाना जहानागंज।

2. मु0अ0सं0 313/2024 धारा 3/9/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज।

3. मु0अ0सं0 237/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज।

 

*बरामदगीः* 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः* उ0नि0 दिनेश कुमार पाल के नेतृत्व में का0 रितेश प्रताप सिंह, का0 अजय गौड़, रि0का0 सर्वजीत पाठक एवं आरक्षी अजीत यादव, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button