Mau news:स्वास्थ्यकर्मचारी की पुत्री के जनपद में लड़कियों में टाप करने पर सीएचसी में हुआ स्वागत

Daughter of a Health Worker Welcomed at the CHC for Topping Among Girls in the District

घोसी । मऊ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एच के पंकज की उपस्थिति में समारोह आयोजित कर दिनेश यादव डार्क रूम सहायक की पुत्री अंशु यादव द्वारा जनपद में लड़कियों में प्रथम स्थान पाने पर बुके, पुरस्कार देकर उसका सम्मान किया गया।

Mau breaking news:घोसी सुरजपुर मार्ग पर नीचे लटक रहे हाइटेंशन तार ट्रक से टकराया। चालक, खलासी ने कूद कर बचाई जान।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पर कार्यरत दिनेश यादव डार्क रूम सहायक की बिटिया अंशु यादव द्वारा सेंट जेवियर्स स्कूल घोसी से कक्षा 12 में प्रथम स्थान (96 प्रतिशत अंक) लाने पर अधीक्षक डॉ एचके पंकज द्वारा बुके एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । अधीक्षक घोसी द्वारा बिटिया को आगे इसी तरह से अंक लाने एवं आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कहा की सफलता के लिए बराबर परिश्रम करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एजाज अहमद, फार्मासिस्ट मो साबिर, कुलदीप कन्नौजिया, शिवकुमार,अजेश श्रीवास्तव,धीरेन्द्र गुप्ता,सरिता शर्मा,सविता यादव आदि के द्वारा इस सफलता पर पिता पुत्री को बधाई दिया गया एवं उज्जवल भविष्य हेतु कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button