Azamgarh News: जीडीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न*

*जीडीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न*

लालगंज आजमगढ़ विकास खंड लालगंज के जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर खनियरा में आईपीएल मैच से प्रेरित होकर विद्यालय प्रांगण में जीटीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल कूद के प्रति रूचि बढ़ाना और उनमें टीम भावना का विकास करना था ।क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह व बृजेश सिंह सचिव भारत नवनिर्माण सीमित के द्वारा किया गया ।इस प्रतियोगिता में 10 टीम मैच खेली। 8 टीम छात्र व दो टीम छात्राओ ने भाग लिया ।विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती कुसुम सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों वछात्राओं को स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया ।खेल के अंत में श्रीमती स्नेहलता सिंह,मुकेश सिंह,अभिजीत सिंह व अभिनव सिंह के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार तिवारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया ।मैच अंपायर विजय शंकर तिवारी,हरीश वर्मा,ज्योति यादव,गरिमा सिंह ने खेल को सफलतापूर्वक संपन्न कराया ।कॉमेंटेटर में अंग्रेजी में योगेंद्र मिश्रा व हिंदी में रमेश यादव ने योगदान दिया ।इस प्रतियोगिता से छात्रों और छात्राओं में अनुशासन सहनशीलता और प्रति स्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button