आजमगढ़ में शिकायत के बावजूद जारी रहा निर्माण,विवाद के बाद पथराव का वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों में पथराव

आजमगढ़:रसूलपुर जयद्रथ जज्जी गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार चौकी अंतर्गत रसूलपुर जयद्रथ जज्जी गांव इन दिनों जमीन विवाद को लेकर चर्चा में है। गांव में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान: 78 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अपराधियों में पैदा किया खौफ

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजदेव ने पूर्व में गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन बताया जा रहा है। आरोप है कि शिकायत और न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद जवाहर, हरीलाल समेत अन्य लोगों द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया।

Azamgarh news :जिलाधिकारी ने जनपद में 250 पिंक प्रेरणा दीदी कैंटीन/फास्ट फूड सेंटर का किया शुभारंभ जिलाधिकारी

 

इसी दौरान निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला तनावपूर्ण हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निर्माण स्थल के पास पथराव होता दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Azamgarh News: आजमगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा,महिला की दर्दनाक मौत

 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विवाद काफी समय से चला आ रहा है और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button