जबलपुर:दीवार खोदकर पूजा ज्वैलर्स में लाखों की चोरी

20 तोला सोना और 3 किलो चांदी लेकर फरार हुए चोर

जबलपुर के कटंगी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां पूजा ज्वैलर्स की दुकान की पीछे की मिट्टी की दीवार को दो अलग-अलग जगहों से खोदकर चोर अंदर घुसे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोर दुकान से करीब 20 तोला सोना, 3 किलो चांदी और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय दुकान संचालक मोहित सोनी बाहर थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कटंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।

बाइट गोपेंद्र सिंह राजपूत टी आई कटंगी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button