Jabalpur news:सिवनी में खाकी पर दाग, होटल में गांजा प्लांट करने का आरोप

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, एएसपी की भूमिका भी जांच के घेरे में

मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल में ठहरे बालिग जोड़े को गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और कर्मचारियों से बैग में गांजा रखने के लिए कहने का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, होटल मालिक ने पुलिस पर हर महीने 50 हजार रुपये की अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रमोद वर्मा ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी, एडिशनल एसपी के ड्राइवर सलमान खान और गनमैन कृष्ण तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और सीएसपी चंचलेश मरकाम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आईजी ने बताया कि डीआईजी छिंदवाड़ा को तत्काल अंतरिम रिपोर्ट और अगले दिन शाम तक अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। होटल मालिक से भी बातचीत कर उसे अपने पास मौजूद सभी सबूत जांच में प्रस्तुत करने को कहा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और खाकी की निष्पक्षता, जवाबदेही तथा कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाइट आईजी प्रमोद वर्मा

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button