Azamgarh news:स्व गणना में 2 लाख 40 हजार के साथ पांचवें दिन भी आजमगढ़, बना प्रदेश में जनगणना स्व गणना आइकॉन

आजमगढ़ में डिजिटल स्व गणना रथ का पहिया निरंतर अग्रसर, 2लाख 40 हजार के पार

आजमगढ़,जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित ऑनलाइन स्वगणना अभियान में जनपद आजमगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करते हुए दो लाख 40 हजार से अधिक स्वगणना पूर्ण कर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वगणना अभियान की इस उल्लेखनीय सफलता के साथ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में आईकान के रूप में उभरकर सामने आया है।

Azamgarh news :आजमगढ़ पुलिस को मिली नई मजबूती, डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवनों का लोकार्पण

 

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गंभीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण तथा संपूर्ण टीम के सामूहिक प्रयास, उत्कृष्ट समन्वय एवं अथक परिश्रम से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है।

Azamgarh news:भ्रष्टाचार और फर्जी साक्ष्यों के सहारे रिपोर्ट लगाने का आरोप, नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर उठे सवाल-मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

 

18 मई की देर शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद आजमगढ़ लगभग 2 लाख 40 हजार स्वगणना के साथ लगातार पांचवें दिन भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। वहीं स्वगणना अभियान में लगभग बरेली 2 लाख 12 हजार के साथ द्वितीय, शाहजहांपुर 2 लाख 5 हजार के साथ तृतीय,मुरादाबाद 1 लाख 93 हजार के साथ चतुर्थ, तथा सोनभद्र 1 लाख 57 हजार स्वगणना के साथ पंचम स्थान पर अग्रसर हैं।

Azamgarh News: रास्ता भटकने की छोटी भूल बनी मौत का सफर, एक्सप्रेसवे हादसे में दंपति समेत मासूम बेटे की दर्दनाक मौत

 

जनपद आजमगढ़ में पहली स्वगणना से लेकर दो लाख 40 हजार स्वगणना तक की यह यात्रा जनभागीदारी, प्रशासनिक प्रतिबद्धता, समर्पण एवं टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को प्रदर्शित करती है, बल्कि डिजिटल भारत की दिशा में जनपदवासियों की सक्रिय सहभागिता को भी दर्शाती है।

Azamgarh News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*

स्वगणना अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

 

जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन स्वगणना कर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नए भारत की डिजिटल जनगणना को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

स्वगणना पोर्टल:

se.census.gov.in⁠�

“हमारी जनगणना, हमारा विकास”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button