Azamgarh News: योग्यता रखने वाले पिछड़ा वर्ग के इच्छुक युवक/युवती ‘‘ओ लेबल’’ एवं ‘‘सी0सी0सी0’’ प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*योग्यता रखने वाले पिछड़ा वर्ग के इच्छुक युवक/युवती ‘‘ओ लेबल’’ एवं ‘‘सी0सी0सी0’’ प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन*
आजमगढ़ 19 मई 2026/
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्रोतो से अधिकतम वार्षिक आय रू0 1,00,000=00 (धनराशि रू0 एक लाख) तक है, को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था ‘‘नीलिट’’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ‘‘ओ लेबल’’ एवं ‘‘सी0सी0सी0’’ प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय-सारणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 विभागीय वेबसाईट https://www.backwardwelfareup.gov.in अथवा https:// obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त प्रशिक्षणदायी संस्थाओं को आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकापी आवश्यक अभिलेखों सहित दिनांक 03 जून, 2026 सायं 5.00 बजे तक तथा अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकापी आवश्यक संलग्नकों सहित दिनांक 10 जुलाई 2026 सायं 5.00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नेहरू हाल, आजमगढ़ में जमा करना अनिवार्य होगा।
योजना के अंतर्गत संस्थाओं का चयन निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा तथा अभ्यर्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति द्वारा किया जायेगा।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी एवं संस्थाएं विभागीय पोर्टल का अवलोकन कर सकते है।



