आजमगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,दो निरीक्षक बाह्य जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त

Major reshuffle in police department in Azamgarh, two inspectors relieved on transfer of external district

आजमगढ़ 29 नवंबर : जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष आजमगढ़ पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 10 निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, बाह्य जनपद स्थानांतरण के क्रम में दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पीआरओ-चतुर्थ से प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर बनाया गया है। वहीं, मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक रहे शशि चन्द्र चौधरी को बाह्य जनपद स्थानांतरण के क्रम में पुलिस लाइन से कार्यमुक्त किया गया है।इसी क्रम में निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय से प्रभारी निरीक्षक सिधारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सिधारी के प्रभारी निरीक्षक रहे विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजते हुए बाह्य जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त कर दिया गया है।अन्य बदलावों में उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को थानाध्यक्ष रौनापार से थानाध्यक्ष रानी की सराय बनाया गया है। निरीक्षक केदारनाथ मौर्य को प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर से प्रभारी निरीक्षक रौनापार तथा निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को थानाध्यक्ष देवगांव से थानाध्यक्ष जीयनपुर बनाया गया है। निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक देवगांव नियुक्त किया गया है, जबकि जीयनपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है।पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरण जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है। संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button