आजमगढ़:मुस्तनीर फराही के भतीजे मो. अशरफ उर्फ काजू का निधन, परिवार में शोक की लहर

Azamgarh: Mustanir Farahi's nephew Mohammad Ashraf alias Kaju passes away, family mourns

मुहम्मदपुर, आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुस्तनीर फराही के भतीजे मो. अशरफ उर्फ काजू (38 वर्ष), पुत्र हाजी सगीर अहमद का रविवार को वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें आजमगढ़ के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 30 नवंबर को सुबह 10:30 बजे फरिहा गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए दुआ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button