Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थानाध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह की लिखित तहरीर एवं थाना स्थानीय के अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि थाना बरदह एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय शातिर अपराधियों का एक संगठित गिरोह कार्यरत है, जिसका गैंग लीडर मो0 अनस उर्फ मूशा उर्फ मुनीश पुत्र फिरोज निवासी ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ है। उक्त गिरोह द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ प्राप्त करने हेतु संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिससे लोक व्यवस्था प्रभावित एवं सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा था।
गिरोह के भय एवं दहशत के कारण आमजन इनके विरुद्ध शिकायत अथवा गवाही देने का साहस नहीं कर पाते थे। उक्त कृत्य उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा 2(ख)(xvii) से आच्छादित पाए जाने पर गैंग लीडर मो0 अनस उर्फ मूशा उर्फ मुनीश तथा गिरोह के सदस्य ओमप्रकाश पुत्र बंगाली निवासी बागपुर थाना बरदह एवं तबरेज उर्फ परवेज उर्फ कल्लु पुत्र शमशेर निवासी इशहाकपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध धारा 2(ख)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र बंगाली निवासी ग्राम बागपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को समय करीब 22:00 बजे बक्सपुर से मुक्तिपुर जाने वाले मार्ग पर काजू राय के खाद की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अपने कृत्य के लिए माफी मांग रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


