Azamgarh news :व्यापारियों की सुरक्षा, जाम, अवैध पार्किंग व यातायात समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई मासिक बैठक 

व्यापारियों की सुरक्षा, जाम, अवैध पार्किंग व यातायात समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई मासिक बैठक 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के व्यापारी बंधुओं, पेट्रोल पम्प संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाये जाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा किये जाने, चौक क्षेत्र में जाम की समस्या, थाना जीयनपुर क्षेत्र के अजमतगढ़ मार्केट रोड पर लगातार लगने वाले जाम, शहर में अवैध पार्किंग, भारी वाहनों की अनियंत्रित एंट्री एवं बाजार क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता जैसी समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक अभय राज मिश्रा थाना ए.एच.टी. आजमगढ़, थाना ए.एच.टी. के अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात पुलिस, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के पदाधिकारी, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, पेट्रोल पम्प संचालक एवं सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button