Azamgarh News:भीषण गर्मी व लू को मद्देनजर देखते हुए विद्युत विभाग के क्रम में पवई व बागबहार उपखंड द्वारा जारी किए आवश्यक मोबाइल नंबर विद्युत आपूर्ति संबंधी सूचना — आम जनता हेतु

मित्तुपुर आजमगढ़// *बिजली बचाए देश बचाए*

भीषण गर्मी व लू को मद्देनजर देखते हुए विद्युत विभाग के क्रम में पवई व बागबहार उपखंड द्वारा जारी किए आवश्यक मोबाइल नंबर विद्युत आपूर्ति संबंधी सूचना — आम जनता हेतु

विद्युत वितरण उपखंड फूलपुर के अंतर्गत आने वाले उपकेन्द्र पवई एवं बगबहार से जुड़ी विद्युत आपूर्ति की जानकारी, शिकायत निवारण एवं आकस्मिक सहायता हेतु उपभोक्ताओं के लिए

1. उपकेन्द्र — पवई

उपकेन्द्र पर CUG मोबाइल उपलब्ध है, जो 24 घंटे (तीनों पालियों में) ड्यूटी पर तैनात उपकेन्द्र संचालक (SSO) के पास उपलब्ध रहेगा। उपभोक्ता किसी भी समय निम्न नंबर

आम सूचना — उपरोक्त उपकेन्द्रों से जुड़े समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, फॉल्ट, ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर खराबी अथवा किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु सर्वप्रथम संबंधित उपकेन्द्र के CUG नंबर/उपकेन्द्र संचालक (SSO) से उपरोक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। समस्या का समाधान न होने पर संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) से संपर्क करें। अति आवश्यक स्थिति अथवा गंभीर समस्या होने पर अनुविभागीय अधिकारी (SDO) से सीधे संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना आदान-प्रदान — उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु विभाग द्वारा “उपभोक्ता जन-संपर्क व्हाट्सएप ग्रुप” का संचालन किया जा रहा है। इस ग्रुप के माध्यम से शटडाउन, मेंटेनेंस, फॉल्ट, ट्रिपिंग एवं विद्युत आपूर्ति बहाली से संबंधित अद्यतन जानकारी समय-समय पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उपभोक्ता अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं शिकायतें भी ग्रुप पर साझा कर सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता निम्नांकित नंबर पर अपना नाम, ग्राम/मोहल्ला एवं उपभोक्ता क्रमांक भेजकर ग्रुप से जुड़ सकते हैं

समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से विनम्र अपील है कि विद्युत ऊर्जा एक अमूल्य राष्ट्रीय संपदा है, जिसका विवेकपूर्ण उपयोग हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। आज जितनी बिजली हम बचाएँगे, कल उतनी ही बिजली हमारे गाँव, खेत, स्कूल, अस्पताल एवं उद्योगों के काम आएगी। अतः कृपया निम्न बातों का पालन करें —

(1) आवश्यकता न होने पर पंखे, बल्ब, ट्यूबलाइट, टीवी एवं अन्य विद्युत उपकरण बंद रखें।

(2) पुराने बल्ब/ट्यूबलाइट के स्थान पर LED बल्ब का प्रयोग करें, इससे 70-80% तक बिजली की बचत होती है।

(3) ISI मार्क एवं 5-स्टार रेटिंग वाले विद्युत उपकरण ही खरीदें।

(4) मोटर, पंप, कूलर, AC आदि का उपयोग सीमित समय एवं सही तापमान (AC को 24°-26° पर) पर करें।

(5) बिजली की चोरी न करें एवं न करने दें — यह दण्डनीय अपराध है। हुकिंग, कटिया अथवा मीटर से छेड़छाड़ करने पर विद्युत अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

(6) अपना विद्युत बिल समय पर जमा करें, जिससे विभाग द्वारा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

(7) कृषि उपभोक्ता निर्धारित फीडर समय में ही पंप चलाएँ एवं सिंचाई हेतु ड्रिप/स्प्रिंकलर पद्धति को अपनाएँ।

(8) घर एवं प्रतिष्ठान की वायरिंग समय-समय पर जाँच करवाएँ, ताकि शॉर्ट सर्किट एवं अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

“एक यूनिट बचत — एक यूनिट उत्पादन के बराबर है।”

आइए, हम सब मिलकर बिजली बचाने का संकल्प लें एवं ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदान दें।

उपभोक्ताओं से अपेक्षा है कि वे विद्युत लाइनों के नीचे निर्माण कार्य न करें, क्षतिग्रस्त तारों/खंभों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी दुर्घटना की सूचना दे

जरूरी नंबर

JE -9453047736

SDO-9532017643

अवर अभियंता -9532209157

बागबहार फिटर के जरूरी नंबर

रविन्द्र मौर्या -7388726025

प्रदीप यादव -9415109018

उत्तम यादव -9984205981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button