Azamgarh News: नवागत थानाध्यक्ष ने किया निजामाबाद कस्बे में फ्लैग मार्च।

नवागत थानाध्यक्ष ने किया निजामाबाद कस्बे में फ्लैग मार्च।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।नवागत थानाध्यक्ष निजामाबाद राकेश कुमार सिंह ने आते ही कस्बे में किया फ्लैग मार्च।उन्होंने थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए कस्बे और थाना क्षेत्र के सेंटरवा,नेवादा,फरिहा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।थाना क्षेत्र के अपराधियों,चोरों,गुंडों,माफियाओं पर नकेल कसने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और कस्बों में फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान भी चलाया।निजामाबाद कस्बे में पुल चुंगी ,फरहाद बाद तिराहा, घूरीपुर मोड,देवकी चौक,ठाकुर द्वारा चौक आदि विभिन्न जगहों पर थाना प्रभारी ने फ्लैग मार्च किया और कस्बे के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह फ्लैग मार्च आप लोगों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है फिर भी आप लोगों को कोई दिक्कत परेशानी या कोई अराजक तत्व दिखाई पड़े तो तुरंत आप लोग मुझे या पुलिस को सूचित करे उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी पुलिस आप लोगों की सुरक्षा में तैनात है आप लोग सहयोग करिए पुलिस सदैव आप लोगों की सुरक्षा में तैनात है।कोई भी अराजक तत्व दिखाई पड़े समाज में नफरत फैलाता हुआ या कोई अफवाह फैलाता हुआ व्यक्ति दिखे तो तुरंत हमें सूचित करे तुरंत उसके खिलाफ कठोर करवाई होगी।क्योंकि आप लोगों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button