प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

Packed with Comedy, Drama and Rustic Flavour, ‘Rajni Ki Baraat’ Wins Attention with Its Trailer 

Mumbai : The trailer of ‘Rajni Ki Baraat’, packed with desi flavour, family drama, romance and entertaining comedy, has grabbed everyone’s attention soon after its release. The 2-minute-27-second trailer beautifully captures the essence of Bihar’s culture, emotional family bonds and chaotic comic moments that keep viewers engaged throughout. Actress Ulka Gupta plays Rajni, a fearless young woman who is ready to fight every challenge for her love and dreams.

The trailer opens with an interesting prediction by a priest who says, “There are no signs of a wedding procession arriving at the house in the horoscope,” setting the stage for a rollercoaster of comic confusion, emotions and family pressure. Sunita Rajwar impresses with her melodramatic performance, while Zarina Wahab adds charm with her strong screen presence. Ashwath Bhatt appears in a powerful and intense role, making the trailer even more engaging.

 

As the story unfolds, Rajni and Rajjan’s love story takes several unexpected turns. The sudden gunfire in the climax of the trailer adds mystery and thrill to the narrative. Produced under the banner of Epiphany Entertainment and directed by Aditya Aman, ‘Rajni Ki Baraat’ is set to release in theatres on May 29.

मुंबई: देसी माहौल, पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और भरपूर कॉमेडी से सजी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 2 मिनट 27 सेकंड के इस मजेदार ट्रेलर में बिहार की मिट्टी की खुशबू, रिश्तों की गर्माहट और हल्के-फुल्के हंगामे का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में उल्का गुप्ता एक ऐसी लड़की रजनी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने प्यार और सपनों के लिए हर चुनौती से भिड़ने को तैयार है।

भारत को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही हैं मोदी सरकार की नीतियां

ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प भविष्यवाणी से होती है, जहां पंडित कहता है कि “जन्म पत्री में बारात घर पर आने के योग नहीं है,” और यहीं से शुरू होता है कॉमिक गड़बड़झाले, भावनाओं और पारिवारिक दबावों का सफर। सुनीता राजवार का मेलोड्रामेटिक अंदाज़, ज़रीना वहाब की शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और अश्वथ भट्ट का रौबदार किरदार ट्रेलर को और दमदार बनाते हैं।

महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रजनी और रज्जन की प्रेम कहानी कई ट्विस्ट से गुजरती है। ट्रेलर के आखिर में अचानक होने वाली फायरिंग कहानी को रहस्य और रोमांच से भर देती है। एपीफ़ेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन आदित्य अमन ने किया है। ‘रजनी की बारात’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button