पलामू जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित
A blood donation camp was organized under the leadership of Bimla Kumari, President of the Palamu District Congress Committee.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने मनाया सद्भावना दिवस
मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटिंक पदाधिकारियों द्वारा रक्त दान भी किया गया। इस आयोजित शिविर में जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने में राजीव गाँधी ने ऐतिहासिक और दूरदर्शी भूमिका निभाई।
प्रतिभा की कमी नहीं, इस राज्य के बच्चे एवं युवा हमें कर रहे गौरवान्वित: हेमन्त सोरेन
युवा भारत की शक्ति पर विश्वास करते हुए उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को गांव गांव तक मजबूत किया, तथा दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से भारत को नए युग की दिशा दी महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने अनेक परिवर्तनकारी कार्य किए। शांति और संवाद के माध्यम से देश को स्थिरता देने का उनका प्रयास सदैव स्मरणीय रहेगा। मौके पर रक्त दाता प्रदेश सचिव रामचंद्र दिक्षित ने कहा जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी से प्रभावित होकर रक्त दान किया।
मौके पर जिला महासचिव-l गोपाल त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, रंजन दुबे, राजा पाठक, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टिकैत, ऊंटारीरोड प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह (रिंकू सिंह), अनुज कुमार तिवारी, अवधेश राम, सैफ अली आदि लोगों ने रक्त महादान किया। मौके पर प्रदेश सचिव पूर्णिमा पाण्डेय, रामदेव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष- बिट्टू पाठक, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह, सतेंद्र सिंह, संतोष चौबे, नसीम खान, नवल किशोर पाठक, रिजवान खान, राजेश चौरसिया, महासचिव धनंजय पाठक, जितेंद्र कमलापुरी, विवेक त्रिपाठी, परीक्षित दुबे, दयाशंकर तिवारी सचिव – संजय वर्मन, सुनीता श्रीवास्तव, गजेंद्र चौरसिया, बबलू दुबे उदय दुबे, गंगा देवी, वासुदेव शुक्ला, प्रदेश महासचिव मो० गुलाम नबी, मुन्ना खान, सुधीर पासवान, आशीष ठाकुर, सुधीर सिंह, अनिल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष- रेखा सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।



