घोसी के लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के सामने दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

High-speed car crashes into wall in front of Lekhpal Training Center in Ghosi; 3 youths dead, one critically injured.

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय रोड के बलुआपोखरा लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बलुआपोखरा के सामने पास बुधवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारेमकान दीवार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल लेजाते समय रास्ते में मौत हो गई। जब की चौथा युवक गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने आजमगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मिर्जाजमालपुर निवासी मृतक राम आशीष यादव अपने माता पिता की इकलौती संतान था।

Azamgarh news:आजमगढ़ में पट्टीदारी विवाद में हत्या के मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी सफलता

घोसी नगर से सटे मिर्जाजमालपुर निवासी रियाज अहमद (26) पुत्र इकबाल अहमद , राम आशीष यादव (28) पुत्र रामजनमयादव , आकाशयादव पुत्र नगीना यादव के साथ लारपुर कोपागंज निवासी रामाशीष यादव 23 कार से नदवासराय की तरफ किसी से मिलने गए थे। लौटते समय जब चारों बलुआपोखरा बाजार से थोड़ा आगे लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के पास पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित हो कर सड़क के बाएं तरफ मकान की दीवार से तेज आवाज के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फलस्वरूप तेज टक्कर से कार सवार सभी चारों युवक गंभीररूप से घायल हो गए। तेज आवाज को सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को कार से निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ पहुंच कर परिजनों को सूचित करने के साथ लोगों के सहयोग से चारों गंभीररूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाए, जहां डॉक्टर ने रामाशीष यादव एवं रियाज अहमद को मृत बताया।वही हादसे में गंभीररूप से घायल निवासी मिर्जाजमालपुर राम आशीष यादव एव आकाश यादव को रेफर कर दिया। परिजन दोनों को आजमगढ़ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही राम आशीष यादव28 निवासी मिर्जाजमालपुर की मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता की इकलौता पुत्र था।गम्भीर रूप से घायल आकाश यादव को परिजनों ने आजमगढ़ में प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं।

Palamu News: छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था व शहरी विकास को लेकर दिए कई निर्देश

कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने तीनों मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना से जहां तीनों युवकों के माता पिता, परिजनों का रोते रोते बुरा हाल रहा वही गांव में हर कोई दुःखी दिखा। सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन मौतें होने को लेकर दुर्घटना स्थल के साथ कारण की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button