Azamgarh news:आजमगढ़ में पट्टीदारी विवाद में हत्या के मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी सफलता
Azamgarh News: The prime accused in a murder case stemming from a property dispute in Azamgarh has been nabbed by the police—a major breakthrough achieved under the leadership of Station House Officer Amit Kumar Tiwari.

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शिव प्रकाश मोदनवाल (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार) को गुरुवार दोपहर लगभग 11:40 बजे बिंद्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
आजमगढ़ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 की रात लगभग 10:30 बजे दो पट्टीदारों के बीच ताना मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। इस घटना में सूरज मोदनवाल की मौत हो गई थी। मामले में 19 मई को मृतक के पुत्र अनुज मोदनवाल ने गंभीरपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
ग्रीन ग्लैमर में छाईं नायर्रा एम बनर्जी
थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में गंभीरपुर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। उनके कार्यभार संभालने के बाद से थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा लगातार पूछताछ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रिय कार्यशैली को दर्शाती है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गंभीरपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। हत्या जैसे गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने पर लोगों ने पुलिस की सराहना की है।



