सूफियाना एहसासों से सराबोर ‘मुझ में तू’, उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने फिर जीता दिल

Mujh Mein Tu’ Drenches Listeners in Sufi Soulfulness, Ustad Ghulam Abbas Khan Wins Hearts Again 

मुंबई: मुंबई के जुहू स्थित क्लब मिलेनियम में जब सूफियाना नग्मा “मुझ में तू” की गूंज फैली, तो पूरा माहौल रूहानी एहसासों से भर उठा। रामपुर सहसवान घराने के प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने अपने नए सूफी गीत के जरिए एक बार फिर संगीत प्रेमियों के दिलों को छू लिया। इस खास मौके पर हरिहरन, अनूप जलोटा, अभिजीत भट्टाचार्य, जसपिंदर नारुला और दिलीप सेन सहित कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे।

कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

रेड रिबन म्यूजिक के तहत रिलीज़ हुए इस गीत को अमित चंदेकर ने लिखा और कंपोज किया है। उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान के अनुसार, इस नग्मे की रूहानियत ने उन्हें पहली ही बार में प्रभावित कर दिया था। संगीत की समृद्ध परंपरा से जुड़े खान साहब ने अपने पिता पद्मश्री उस्ताद गुलाम सादिक खान से तालीम हासिल की, जबकि उनके ससुर पद्म विभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान भारतीय संगीत जगत के महान गुरुओं में गिने जाते हैं।

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित

22 एल्बम और 100 से अधिक गीतों के साथ उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को दुनिया के करीब 30 देशों तक पहुंचा चुके हैं। “मुझ में तू” की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज़ के बाद यह गीत यूट्यूब पर 1 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है।

अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

 

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा

Mumbai : The atmosphere at Club Millennium in Juhu, Mumbai, turned deeply spiritual as the soulful Sufi track “Mujh Mein Tu” resonated through the venue. Renowned classical vocalist and composer Ustad Ghulam Abbas Khan once again touched the hearts of music lovers with his latest Sufi offering. The special launch event witnessed the presence of legendary artists including Hariharan, Anup Jalota, Abhijeet Bhattacharya, Jaspinder Narula, and Dilip Sen.

मस्जिद कमाल मौला-भोजशाला पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश : न निर्णय है, न न्याय ; न निदान है, न समाधान!

Released under Red Ribbon Music, the song has been written and composed by Amit Chandekar. According to Ustad Ghulam Abbas Khan, the spiritual depth and emotional essence of the composition captivated him from the very first listen.

 

Belonging to the prestigious Rampur-Sahaswan Gharana, Khan Saheb received his musical training from his father, Padma Shri Ustad Ghulam Sadiq Khan, while his father-in-law, Padma Vibhushan Ustad Ghulam Mustafa Khan, is regarded among the greatest gurus of Indian classical music.

कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

With 22 albums and over 100 songs to his credit, Ustad Ghulam Abbas Khan has taken Hindustani classical music to audiences across nearly 30 countries worldwide. The popularity of “Mujh Mein Tu” is evident from the fact that the song has already crossed 1 million views on YouTube shortly after its release.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button