Azamgarh News: खराब बिजली आपूर्ति से व्यापारी किसानों का फूटा आक्रोश, विरोध प्रदर्शन मौके पर उच्च अधिकारिय

खराब बिजली आपूर्ति से व्यापारी किसानों का फूटा आक्रोश, विरोध प्रदर्शन मौके पर उच्च अधिकारिय

Azamgarh News: फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी, वांछित अभियुक्त शाहआलम गिरफ्तार

बुलाने की मांग

अहरौला। क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में भारी संख्या में व्यापारी किसान और नौजवान सडक पर उतरकर जमकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी बताते चलें 15 दिन से बिजली आपूर्ति फेल हो गई है क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं 24 घंटे मे दो से तीन घंटे सप्लाई हो रही है वह भी लो वोल्टेज मे पानी हवा बीना लोग परेशान है बच्चों व बीमारों व बुजुर्गों को खासी परेशानी हो रही है मोबाइल इन्वर्टर चार्ज करने को लोग तरस रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा जारी किए गए नंबरों पर शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Azamgarh News: समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक हुई संपन्न*

फुलवरिया बाजार में बड़ी संख्या में लोग बिजली विभाग के एसडीओ और जेई व लाईन मैन को तत्काल हटाने की मांग कि बताया की फुलवरिया बाजार में सबसे खराब आपूर्ति है रेडहा बिजली सब स्टेशन पर 13 मई से सब स्टेशन पर 10 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है जनप्रतिनिधि व एक कैबिनेट मंत्री अतरौलिया क्षेत्र में लगातार बने हुए जनता के इस समस्या के निदान के लिए इनके तरफ से कोई पहल नही कि गई अधिकारी अपनी गलती को छुपाने के लिए जनता को परेशानी में डाले हुए हैं विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने बाजार में बिजली के बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग की जिससे वह अपनी बात उन अधिकारियों के सामने रख सके उपभोक्ताओं ने बताया फुलवरिया बाजार और आसपास के गांव तक बिजली पहुचाने मे विभाग नाकाम है मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के रेडहा से संबंधित बिजली कर्मीयों के द्वारा बिजली दुरुस्त करने की कोशिश हो रही थी और अधिकारियों से संपर्क करते रहे हालांकि अधिकारियों को सूचना होने के बाद उन्होंने फुलवरिया में दूसरे दिन आकर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया की बिजली विभाग उपभोक्ताओं से वसूली कर रहा है और भारी भरकम बिजली बिल वसूल रहा है महीने की ₹8000 तक बिल आरही है क्षेत्र में कई दिनों से लोगों में आक्रोश बना हुआ है

Azamgarh accident:आजमगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

 

और जगह-जगह आक्रोशित लोग बाजारों में सड़क पर उतरकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर मुन्ना सिंह, प्रमोद सिंह, पप्पू मोदनवाल, रविंद्र सोनी, पंकज पाल, संजय तिवारी, गुलफाम अहमद, अतुल अग्रहरि, राकेश गुप्ता, जयप्रकाश पाशा, राम विनय, रामचंद्र आदि लोग मौजूद रहे।। फोटो मेल पर।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button