Azamgarh News: अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा*

*अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा*

लालगंज आजमगढ़ बिजली कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक बेचई सरोज व विधानसभा अध्यक्ष लालगंज राजनरायन यादव के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ लालगंज अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय व उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा को ज्ञापन सौंपा गया। विधायक बेचई सरोज ने मीडिया से कहा कि बिजली की अंधाधुंध कटौती से जनता परेशान है बिजली की आपूर्ति न होने के कारण आज लोग रात भर जाग कर बीता रहें है उन्होने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम लालगंज की जनता के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगे विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि बिजली को लेकर हाहाकार मचा है जनता भीषण गर्मी व ऊमस से बीमार हो रही है । लेकिन सरकार के कानो पर जूं नहीं रेंग रहा है।इस अवसर पर अरविन्द कुमार सरोज,अमित कन्नौजिया, जंगबहादुर सरोज,गणेश मौर्य,सर्वेश प्रजापति, राकेश गोड़,नीरज राय, सोनू राय,अमरजीत यादव, कृष्ण कुमार यादव,विनोद यादव,नूर आलम मोहम्मद, शाहिद,शाह आलम,तेरसू मौर्य आदि लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button