Azamgarh News: ग्रामीणों की शिकायत पर ओरा माफी गांव में जांच के लिए पहुंची एडीएम प्रशासन आराधना त्रिपाठी 

ग्रामीणों की शिकायत पर ओरा माफी गांव में जांच के लिए पहुंची एडीएम प्रशासन आराधना त्रिपाठी

निजामाबाद आजमगढ़

तहबर पुर विकासखंड अंतर्गत ओरा माफी गांव में शुक्रवार को शिकायतकर्ता लालसाराम मौर्य आदि लोगों की शिकायत पर ग्राम प्रधान की जांच करने के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक टीम बनाई गई।, जिसमें जांचकर्ता एडीएम प्रशासन श्रीमती आराधना त्रिपाठी जी को नियुक्त किया गया। जांच टीम में ग्राम सचिव,लेखपाल और भी अधिकारी मौजूद रहे। विपक्षी लालसा राम मौर्य आदि लोगों ने ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद मौर्य पर अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया था कि पुराने जर्जर विद्यालय के ईंट को प्रधान द्वारा लाकर अपने नवनिर्मित मकान में लगवा लिया गया है।जिसमें मौके पर पहुंचे जांचकर्ताओं को ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब से गंगा प्रसाद मौर्य ग्राम प्रधान नियुक्त हुए हैं । उससे 10 साल पहले ही उस विद्यालय का निर्माण हो चुका था। इसके बावजूद भी विपक्षियों ने ग्राम प्रधान पर दोबारा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने नाला की ईंट को अपने नवनिर्मित मकान में लगवा लिया है। ग्रामीणों द्वारा और ग्राम प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि हम केवल स्कूल की बाउंड्री बाल करवाए है स्कूल को हम नहीं बनवाए है विपक्षी लालसा मौर्य द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है ग्रामीणों और ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि वर्तमान प्रधान और विपक्षी लालसा मौर्य आपस में पुराने पट्टीदार हैं आपस में पुरानी रंजिश को लेकर के यह सब मामला चला आ रहा है । जबकि ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि विपक्षियों पर पूर्व में कई विभिन्न धाराओं में मुकदमे भी दर्ज है ।जो प्रधान से पुरानी रंजिश को लेकर के चली आ रही है इसी बात को लेकर के विपक्षियों द्वारा ग्राम प्रधान को परेशान करने की नीयत से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की नीयत से बार-बार गलत प्रार्थना पत्र देकर के उनको अपमानित किया जाता रहा है।जब कि विपक्षी लालसा मौर्य आदि लोगों द्वारा यह मांग किया जा रहा है कि डेढ़ सौ मीटर नाली के ईंट को प्रधान द्वारा अपने घर में लगा दिया गया जब कि प्रधान द्वारा और गांव के लोगों द्वारा इसे नकारा जा रहा है विपक्षी लालसा मौर्य द्वारा कहा गया कि हम लोग मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी आदि लोगों के यहां कई बार प्रार्थना पत्र दिए उसके बाद आज आराधना त्रिपाठी जांच करने पहुंची उन्होंने कहा कि हम निष्पक्ष जांच करेंगे जो भी दोषी व्यक्ति होगा उसके ऊपर कड़ी करवाई करेंगे।

इस जांच के मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button