Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरणके तहत चार पक्षों को बुलाया गया एक पक्ष में हुआ समझौता 

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरणके तहत चार पक्षों को बुलाया गया एक पक्ष में हुआ समझौता 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.05.2026 को थाना कोतवाली परिसर, आजमगढ़ में स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया था ।

मध्यस्थता के दौरान 01 पत्रावलियों में उपस्थित दोनों पक्षों को आपसी काउंसलिंग एवं समझाइश के उपरांत सफलतापूर्वक समझौता कराया गया । आवेदिका ने पति व सास ससुर द्वारा मार-पीट करना तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था । दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक काउंसलिंग कर आपसी मतभेदों का समाधान कराया गया तथा पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु सहमति बनाई गई। शेष पत्रावली में अग्रिम तिथि नियत करते हुए पक्षकारों को पुनः नोटिस/फोन द्वारा सूचित कर मध्यस्थता की कार्यवाही की जाएगी।

यह “नई किरण” परियोजना पारिवारिक विवादों के समाधान, टूटते परिवारों को जोड़ने तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार कम करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जो बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button