Azamgarh news :जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट व जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी लोहे के राड के साथ गिरफ्तार
जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट व जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी लोहे के राड के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव पुलिस द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद की गयी।
उल्लेखनीय है कि वादी श्री सीताराम पुत्र श्यामा सरोज निवासी ग्राम चेवार गोवर्धनपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण उनके जमीन पर कब्जा करने की नियत से हैण्डपम्प गाड़ रहे थे। विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए लोहे की राड से प्रहार कर उनके सिर पर गंभीर चोट पहुंचायी गयी तथा बीच-बचाव करने आये उनके परिजनों रामभवन, राममूरत, श्यामा, रेखा एवं सोनम के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम राजदेव, सरोज, दुर्गेश एवं सुबाष सरोज निवासीगण चेवार गोवर्धनपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुबाष सरोज एवं दुर्गेश सरोज चेवार गोवर्धनपुर के सामने हाईवे रोड पर खड़े होकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए समय करीब 07:10 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद की गयी। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।



