Azamgarh news :मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा मारपीट एवं फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.05.2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आपसी कहासुनी को लेकर विपक्षी अखिलेश वर्मा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 194/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस बनाम अखिलेश वर्मा, आनन्द वर्मा व 04 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय द्वारा संपादित की जा रही है।
दिनांक 22.05.2026 को उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अखिलेश वर्मा पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम शेरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष को ग्राम शेरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के टीनशेड के पास से समय करीब 09:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए मानवाधिकार आयोग एवं मा0 न्यायालय के आदेश-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में मौके से फील्ड यूनिट टीम द्वारा 01 अदद खोखा कारतूस KF 7.65 बरामद किया गया था। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।



