Azamgarh news :अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने हेतु फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर ठगी करने वाले 03 आरोपी दीलौरी खेल के मैदान से गिरफ्तार

अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने हेतु फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर ठगी करने वाले 03 आरोपी दीलौरी खेल के मैदान से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.05.2026 को थाना रानी की सराय पर प्राप्त लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के संबंध में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352 बीएनएस बनाम विद्यासागर, राहुल कुमार, वीरेन्द्र यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव एवं मुन्ना शर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 22.05.2026 को व0उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल कुमार, राकेश यादव एवं प्रदीप यादव दिलौरी खेल मैदान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तगण को समय करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि लेकर फर्जी निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते थे। तीनों अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई मा0 न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button