आजमगढ़ में दंपति की रहस्यमयी मौत, पुत्री ने भाइयों पर लगाया जहर देने का आरोप,संपत्ति बंटवारे के विवाद के बाद दंपति की मौत से इलाके में हड़कंप

Mysterious Death of Couple in Azamgarh; Daughter Alleges Brothers Administered Poison—Couple's Death Following Property Dispute Sparks Panic in the Area.

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव में शुक्रवार और शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध दंपति की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त गोतस्कर घायल

जानकारी के अनुसार गोमाडीह गांव की पूर्वी हरिजन बस्ती निवासी श्यामलाल (70) पुत्र बाबूलाल और उनकी पत्नी बसंती देवी (65) शनिवार सुबह अपने घर में मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रेम संबंध में बनी कातिल, पति को उतारा मौत के घाट,अवैध संबंध में पति की हत्या, 311 दिन बाद खुला राज

मृतक श्यामलाल के चार पुत्र—जियालाल, महेंद्र कुमार, कैलाश और अवधेश—तथा एक विवाहित पुत्री हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले संपत्ति के बंटवारे को लेकर श्यामलाल और उनके पुत्रों के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी, जिसे पड़ोसियों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया।

मोदीशाही : नाकामियों के लिए अब युद्घ की ओट

शनिवार सुबह काफी देर तक घर के अंदर कोई हलचल न होने पर परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा गया तो दंपति मृत अवस्था में मिले। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

Azamgarh news :शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

मृतक दंपति की पुत्री कुमारी देवी ने अपने भाइयों और भाभियों पर माता-पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Azamgarh news :जानलेवा हमले के मामले में 01 वांछित अभियुक्त सहित 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

 

पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button