Azamgarh News: थाना दिवस में उमड़ी फरियादियों की उम्मीद, जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह दिखे पूरी तरह एक्टिव

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

थाना दिवस में उमड़ी फरियादियों की उम्मीद, जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह दिखे पूरी तरह एक्टिव

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस आम जनता के लिए उम्मीद और भरोसे का केंद्र बनकर उभरा। कार्यक्रम सक्षम अधिकारी नायब तहसीलदार आदर्श सिंह एवं अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। थाना दिवस के दौरान लोगों की भीड़ और अधिकारियों की सक्रियता यह दर्शा रही थी कि प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है।

कार्यक्रम में लगभग 18 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, रास्ते का विवाद, पैमाइश, कब्जा तथा आपसी झगड़ों से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। तत्काल समाधान मिलने पर फरियादियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता दिखाई दिया।

थाना दिवस के दौरान जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह भी पूरी तरह एक्टिव नजर आए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में स्वयं मौके की जानकारी लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनकी सक्रियता और संवेदनशील व्यवहार की लोगों ने सराहना की।

बाकी मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्रीय एसआई को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान कराया जाएगा।

थाना दिवस के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों से उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों के लिए यह थाना दिवस भरोसे की एक नई किरण साबित हुआ, जहां प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button