मधुबन पुलिस ने फायरिंग मामले में चार को किया गिरफ्तार

Madhuban police arrested four people in the firing case.

mau news :घोसी।​मधुबन।थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लूट, चोरी और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे चार शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहे, चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल और नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Azamgarh news:सोशल मीडिया स्टार बनने चला युवक,बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक का गिड़गिड़ाते वीडियो वायरल

 

बीते 19 मई को शिकायतकर्ता संजू यादव निवासी पिपरा कछार ने थाना मधुबन में तहरीर देकर बताया था कि 18 मई की रात करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। रविवार की रात करीब एक बजे अपराध निरीक्षक हेरेन्द्र सिंह,

Azamgarh news :मुख्यमंत्री के वीसी उपरांत डीएम ने जूम बैठक में मौसम एवं आपदा चेतावनी प्रणाली को और सटीक बनाने का दिया निर्देश

 

उप निरीक्षक दीपनारायण कुमार व हमराही पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए भैरोपूर बंधा से 100 मीटर आगे पुलिया के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को दबोच लिया।​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामभवन यादव निवासी पिपरा कछार , रामआशीष यादव निवासी रसूलपुर ,जगदेव घोसी , पीयूष कुमार यादव निवासी ढेकवारा थाना कोपागंज और राकेश यादव उर्फ टीपू यादव निवासी खानपुर मठिया थाना सरायलखंसी के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, वीवो कंपनी के तीन मोबाइल और 3,120 रुपये नकद बरामद हुए। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया है।
​पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं।

Azamgarh accident:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी की मौत

मुख्य आरोपी रामभवन पर पहले से गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम, रामआशीष पर मारपीट व धमकी तथा राकेश उर्फ टीपू पर चोरी की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button