Mau news:जमीन बैनामे को लेकर पुलिस के सामने ही भिड़े पिता और पुत्र,हाईवे पर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

Mau news

घोसी।मऊ। घोसी तहसील गेट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और अफरातफरी का माहौल बन गया, जब जमीन के बैनामे (रजिस्ट्री) को लेकर दो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ गए। तहसील गेट के ठीक सामने पुलिस की मौजूदगी में ही एनएच-29 पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मऊ :आनलाइन दवा व्यापार करने वाले संस्थाओं पर सरकार लगाए रोक: अध्यक्ष अरविंदकुमारपांडेय

मिली जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर निवासी रामाधार राय अपनी पैतृक जमीन का बैनामा कराने के लिए बुधवार सुबह करीब 11 बजे सब रजिस्ट्रार कार्यालय घोसी पहुंचे थे। उधर, रामाधार राय के पिछले दो दिनों से घर से गायब रहने और पूर्व में नेवासा और गांव की कुछ जमीन पिता द्वारा बेच देने से आशंकित दोनों पुत्र, उनकी तलाश करते हुए बुधवार को तहसील पहुंच गए। जब बेटों को भनक लगी कि उनके पिता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे हैं, तो पुत्र राजू राय और रम्मन राय तुरंत मौके पर आ गए और जमीन की रजिस्ट्री का विरोध करने लगे।
पुलिस की मौजूदगी में ही शुरू हुई मारपीट:
बताया जा रहा है कि काफी तलाश के बाद दोनों बेटों ने कोतवाली के एसआई अशोक सिंह और दीवान रत्नाकर के साथ अपने पिता रामाधार राय को तहसील गेट के सामने एक दुकान पर ढूंढ निकाला। इसी बीच, जमीन खरीदने वाले पंकज राय और रामाधार के बेटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद तहसील के गेट के पास ही मारपीट शुरू हो गई।

Azamgarh News: खेत की बाड़ बनी मौत का जाल, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। व्यस्त राष्ट्रीयराजमार्ग-29 पर बीच सड़क हुई इस गुत्थमगुत्था के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान राहगीर और स्थानीय लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जो अब इंटरनेट पर वायरल है।

पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!

सड़क पर हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के निर्देश पर घोसी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि हिरासत में लिये गये चारों रामाधारराय, उनके दोनों पुत्रों रमन्नराय, राजू राय के साथ जमीन लेने वाले पंकज राय को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। तहसील गेट के पास और पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना खासे चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button