मऊ :आनलाइन दवा व्यापार करने वाले संस्थाओं पर सरकार लगाए रोक: अध्यक्ष अरविंदकुमारपांडेय

Mau news

घोसी। मऊ।दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी की एक बैठक अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एस बी मेडिसिन सेंटर नरोखर पोखरा घोसी पर बुधवार की देर शाम को सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार करने वाली संस्थाओं पर चिंता व्यक्त की गई।जिले से आये जिलाध्यक्ष शिवजी राय, महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय एवं राकेश तिवारी का सम्मान अंगवस्त्र देकर किया गया।

पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!

अध्यक्ष अरविन्द पांडेय ने कहा कि यह संस्थाएं छूट का लालच देकर सीधे साधे मरीज के घर तक दवा भेज रहे हैं जो कि सरासर गलत है और कम गुणवत्ता की भी है ।क्योंकि इन दवाओं की जांच कहीं भी किसी भी प्रकार से नहीं होती जबकि मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक द्वारा समय समय पर जांच के साथ सैंपलिंग भी होती है।अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय जी ने कहा कि हमारा व्यापार लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है इसलिए हम अनिश्चित काल हड़ताल पर नहीं जा सकते क्योंकि हमारे लिए तो सबसे प्रिय आम जनमानस है किसी भी तरह से उनकी जिंदगियों से किसी भी संस्थाओं को कामयाब नहीं होने देंगे इसलिए भारत सरकार से अनुरोध है कि गंभीरता से एवं मानवता के कारण इन संस्थाओं जैसे इमाजन, फ़्लिपकार्ड, स्नैपडील या जितनी भी संस्थाएं हैं उनको आनलाइन दवा व्यापार रोकने के लिए आदेश दिया जाए।

 

Azamgarh news:मारपीट में युवक गंभीर घायल, ICU में भर्ती; मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि इसी आनलाइन व्यापार के खिलाफ पिछले 20 मई को आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की के आह्वाहन पर पूरा भारत बंद था और हमारे आल इंडिया के पदाधिकारी लगातार वार्ता कर रहे हैं कि किसी भी तरह यह आनलाइन दवा व्यापार बंद किया जाए नहीं तो नकली दवाओं की भरमार सीधे मरीज के घर तक लग जाएगी इसी कड़ी में महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि बीस मई की बंदी से सरकार को काफी फर्क पड़ा है और वह वार्ता करने के लिए भी तैयार हैं, हमारी मांग है कि जो 2020 के कोरोना काल में परिस्थितियां देखते हुए आनलाइन व्यापार करने वालों को आदेश दिया गया था वह हर हाल में वापस किया जाय जिससे आनलाइन दवा व्यापार बंद हो सके क्योंकि इससे दवा माफियाओं का बोलबाला हो जाएगा और घर बैठे मरीज या उनके परिजन कुछ समझ नहीं पा रहे हैं और छूट के लालच में नकली दवाओं का शिकार होते चले जा रहे हैं।
घोसी के महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय एवं प्रबंधक रमेश सिंह ने कहा कि अविलंब भारत सरकार आनलाइन दवा व्यापार करने वाली संस्थाओं पर कार्यवाही करते हुए रोक लगाने की कृपा करें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवजी राय, महामंत्री प्रवीण कुमार पांडेय, राकेश तिवारी, राजेश सिंह, रवि सिंह, खुनखुन, घोसी अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, संरक्षक तीर्थराज सिंह, प्रबंधक रमेश सिंह, उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, नवनीत चौरसिया, अनुराग श्रीवास्तव, चंदन सिंह, सूर्यदेव चौरसिया, रविंद्र विश्वकर्मा, शकील, सहित जिले से लेकर घोसी, नदवासराय, मझवारा, तक के दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button