आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता:नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार शिकंजा
Azamgarh Police's major success: Accused arrested for kidnapping and raping a minor; continuous crackdown on criminals under the leadership of Station House Officer Amit Kumar Tiwari

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गंभीरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।
दिल दहला देने वाली वारदात:प्यार में नाकाम युवक बना हैवान, डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना गंभीरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को राजा सरोज पुत्र पप्पू सरोज निवासी धरनीपुर विसयाँ, थाना गंभीरपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा जानकारी लेने पर आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
नायरा एम बनर्जी के बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए धारा 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंभीरपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
अभिषेक बनर्जी पर हमले की राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाई आवाज
इसी क्रम में 31 मई 2026 को उपनिरीक्षक संदीप कुमार दूबे एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नगरैया प्राइमरी स्कूल के पास से आरोपी राजा सरोज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
संसार में अभी भी त्याग की पराकाष्ठा रखने वालों की कमी नहीं, इस वजह से उठाया ये घातक कदम
इस सफलता के पीछे थाना गंभीरपुर के थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी की सक्रिय कार्यशैली और अपराध के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति को प्रमुख माना जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब से थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने गंभीरपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई देखने को मिल रही है। थाना पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
Azamgarh news :शादी का झांसा देकर भगाने एवं दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में गंभीरपुर पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है, जबकि आम जनता स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है।
तारिक खान की मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरी’ का कान्स फिल्म फेस्टिवल में भव्य प्रीमियर
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार दूबे, कांस्टेबल सोनू यादव तथा आरक्षी शुभम शर्मा शामिल रहे, जिनकी तत्परता और कुशल पुलिसिंग की सराहना की जा रही है।
नायरा एम बनर्जी के बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
क्षेत्र के नागरिकों ने गंभीरपुर पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।



