Azamgarh News: सरायपल्टू में संदीप राय निर्विरोध कोटेदार चुने गए, गांव में जश्न का माहौल

सरायपल्टू में संदीप राय निर्विरोध कोटेदार चुने गए, गांव में जश्न का माहौल
*ठेकमा/आजमगढ़:*
विकासखंड ठेकमा के ग्राम सरायपल्टू में मंगलवार को खुली बैठक में संदीप राय को नया कोटेदार चुना गया। चयन होते ही गांव में हर्ष का माहौल बन गया।
कोटेदार का चुनाव लालगंज तहसीलदार व आरो विकास सिंह की देखरेख में हुआ। बैठक में प्रभारी एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सिंह, सचिव, लेखपाल, सप्लाई इंस्पेक्टर व गंभीरपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।
खुली बैठक में खुला मतदान कराया गया। हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन प्रस्ताव पारित हुआ। कुल सात आवेदक थे, जिनमें से पांच आवेदकों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर संदीप राय के पक्ष में समर्थन दिया। इस तरह संदीप राय निर्विरोध कोटेदार चुने गए।चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



