Azamgarh News:राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक 29 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी आयोजित*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक 29 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी आयोजित*

 

*मा० न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में निवर्तमान प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष से होगी वार्ता*

 

आजमगढ़, 28 अक्टूबर 2026//

 

जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र ने अवगत कराया है कि मा० उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति राम औतार सिंह द्वारा की जाएगी।

 

उक्त बैठक में जनपद के निवर्तमान ग्राम प्रधानों/प्रशासकों, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुखों/प्रशासकों तथा निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक के साथ वार्ता एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान संबंधित जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित निवर्तमान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासकों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित होकर वार्ता एवं विचार-विमर्श में सहभागिता करने की अपेक्षा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button