पति-पत्नी, बेटा और बेटी की निर्मम हत्या, बंद घर से बरामद हुए 4 शव
प्रयागराज में सनसनी: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर से मिला रहस्यमयी संदेश

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। इनमें पति-पत्नी और बेटा-बेटी शामिल हैं। 3 शव घर के अंदर मिले। घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। जबकि, एक शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिला।
यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान
पुलिस ने बताया- जिस कमरे में दंपती के शव मिले, वहां एक बोर्ड पर लिखा मिला, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” वहीं, जिस दुकान से चौथा शव मिला, उस पर भी बाहर से ताला लगा मिला।
मंगलवार दोपहर घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। लेकिन, कोई रिस्पांस नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। कमरे में तीनों की लाश मिली। तीनों के सिर पर गहरा जख्म था। आसपास बहा खून सूख चुका था।
बारात में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी। बेटे अभिषेक (38) का शव दुकान में मिला। वारदात साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहे की है।
टिया बाजपेयी के ‘मुंडेया वे’ में दिखा आज़ादी और रोमांच का नया रंग



