माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत

Mahi Srivastava and Shilpi Raj's new Bhojpuri song 'Chhatiye Pe' released, audiences are liking the song very much.

भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत ‘छतिये पे’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। यह गीत प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इंडिया ब्लाक किधर?

गीत रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर युवा वर्ग के बीच इस गाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पति-पत्नी, बेटा और बेटी की निर्मम हत्या, बंद घर से बरामद हुए 4 शव

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा

“वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों की पसंद और भोजपुरी संस्कृति को ध्यान में रखकर बेहतरीन गीत प्रस्तुत करता है। ‘छतिये पे’ एक मनोरंजक और शानदार गीत है, जिसे हमारी पूरी टीम ने बड़े समर्पण के साथ तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगा और लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रहेगा।”

यूनेस्को सम्मान से चमकी उर्वशी रौतेला की वैश्विक पहचान

गायिका शिल्पी राज ने कहा

“‘छतिये पे’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने को गाते समय मैंने हर भाव को महसूस करने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को मेरी आवाज और यह गीत पसंद आएगा। दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही हमें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।”

टिया बाजपेयी के ‘मुंडेया वे’ में दिखा आज़ादी और रोमांच का नया रंग

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा

“इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। गाने की कहानी, संगीत और टीम का सहयोग बहुत अच्छा था। मैंने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ निभाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस नए अंदाज को पसंद करेंगे और गाने को भरपूर प्यार देंगे।”

मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, 24 घंटे में खुला राज

 

गीत के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत कान्हा सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति और शिल्पी राज की मधुर आवाज का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है। गाने की सिनेमैटोग्राफी रंजन ने की है और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। गाने का पीआर ब्रजेश मेहर कर रहे हैं। एडिटिंग आलोक गुप्ता तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है। इस पूरे प्रोजेक्ट को अनंजय रघुराज ने कॉन्सेप्ट और मैनेज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button