Azamgarh news:भ्रष्टाचार को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन शिव मोहन शिल्पकार
Azamgarh news: Shiv Mohan Shilpkar staged a sit-in protest at the District Magistrate's office against corruption.

आजमगढ़।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजकशिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा गया मांग पत्र में आजमगढ़ जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जिसमें मुख्य मांग ग्राम लाडो विकासखंड बिलरियागंज के ग्राम प्रधान शिवसागर चौहान का बड़ा
घोटाला साथ ही ग्राम चक खैरुल्लाह थाना रानी सराय राजधारी चौहान का अपहरण कर बैनामा करा लिया जाने का मामला इसके संबंध में रानी सराय थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के उपरोक्त तहसील सदर के तहसीलदार शिवसागर सरोज एवं पेशकार सकलदीप पाल द्वारा नाजायज लाभ लेकर उक्त फर्जी बैनामा को अपराधी शिव सागर चौहान के नाम नामांतरण करने का आदेश जारी कर दिया और थाना मुबारकपुर ग्राम सभा गजहडा निवासी नूरसबा के जमीन पर उक्त गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है.
कान्स से मुंबई तक गूंजी ‘अनफिनिश्ड वॉइस’
सभी मांगों पर जिलाधिकारी द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया और उनसे यहआशा उम्मीद की गई है कार्रवाई जल्द से जल्द कराई जाए अगर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुआ तो आजमगढ़ मंडल के मंडल आयुक्त कार्यालय पर एक सप्ताह बाद विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा और तब तक नहीं रुकेगा जब तक की न्याय नहीं मिल जाए जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी!
जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
धरना प्रदर्शन एवं मांग पत्र के समय उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सर्वश्री :- प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज, मोर्चा जिला प्रभारी चंद्रमी गौतम, जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा, डा0 रतनलाल गौतम, सुक्लेश प्रधान, सुबाष चौहान, राम केवल चौहान, मिठाई लाल गौतम, रामसरन राम, दिनेश गौतम, सदानंद चौहान, शिवचंद यादव, बालचंद चौहान,लालचंद चौहान बिंदु चौहान,बिना चौहान,सुरती चौहान, चंद्रकला गौतम, संगीता भारती आदि समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।



