Azamgarh news :विवाहिता को प्रताड़ित कर आग लगाने वाले पति व सास गिरफ्तार
विवाहिता को प्रताड़ित कर आग लगाने वाले पति व सास गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाने पर वादिनी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया था कि वादिनी की शादी दिनांक 05 मई 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से फरमान अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी कटरा के साथ संपन्न हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही फरमान अहमद व सास जायदा खातून दहेज में 3,00,000 रुपये नकद व 01 बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे तथा उसके गहने-जेवर व उपहार छीनकर उसे घर से निकाल दिया। सामाजिक बीच-बचाव के बाद जब वह पुनः ससुराल गई और गर्भवती हुई, तो पति व सास ने मिलकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके पश्चात माह फरवरी 2026 में पुनः दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को बुरी तरह मार-पीटकर जान से मारने की नियत से आग लगा दी गई वादिनी द्वारा स्वस्थ होने के बाद तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना मुबारपुर पर मु0अ0सं0- 209/2026 धारा 109(1), 115(2), 89, 85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.06.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों 1- मुहम्मद फरमान, व 2- जाहेदा खातून को रोडवेज स्टैंड से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।



